शुक्र दिलायेगा भारत व श्री नरेन्द्र मोदी जी को सैन्य व राजनीतिक सफलता

IMG-20190307-WA0012Politics ; भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी की शत् प्रतिशत भविष्यवाणी करने वाले पं० एच० आर० शास्त्री जी ने स्वतन्त्र भारत की कुण्डली का विशेष अध्ययन कर बताया कि 14.02.2019 को पुलवामा में जो भारतीय सेना पर आत्मघाती हमला हुआ था वो शुक्र के कमजोर होने के कारण हुआ था। स्वतन्त्र भारत की कुण्डली वृष लग्न की है। शुक्र , भाग्येष व राज्येष शनि पराक्रम भाव पर अपने शत्रु , सूर्य चन्द्रमा व बुध के साथ अस्त व कमजोर है। शुक्र के अस्त होने के कारण भारत को आतंकी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

29.01.2019 से 24.02.2019 तक शुक्र अपने प्रबल शत्रु ब्रहस्पति की धनु राशि पर अष्टम भाव में कमजोर था। इसी शुक्र के कमजोर होने के कारण पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आत्मघाती हमला हुआ और भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हुए। 25.02.2019 से 10.05.2019 तक शुक्र प्रबल रहेगा जो भारत को मजबूत व आत्मविश्वासी बनायेगा। इस समय अवधि में भारत पाकिस्तान में बैठे आतंकियों व बड़े ठिकानों व कैम्पों को नष्ट करने में कामयाब होगा। इस शुक्र के प्रबल होने से 26.02.2019 को प्रातः 3:30 पर भारतीय वायुसेना ने अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान के आतंकवादी कैम्पों को नष्ट करके अपनी सफलता दिखाई। शास्त्री जी ने ज्योंतिष गणना के आधार पर बताया कि 24.02.2019 से 21.03.2019 तक शुक्र अपने मित्र शनि के मकर राशि में भाग्य भाव पर रहेगा। 21.03.2019 से 15.04.2019 तक अपने मित्र शनि की कुम्भ राशि पर राज्य भाव में रहेगा।

16.04.2019 से 10.05.2019 तक अपने प्रबल शत्रु बृहस्पति की मीन राशि में उच्च राशि का होकर लाभ भाव में विराजमान रहेगा। शास्त्री जी ने भविष्यवाणी करके बताया कि 16.04.2019 से 10.05.2019 तक धारा 370 व धारा 35 ऐ० दोनों ही कष्मीर से हटने के प्रबल योग हैं। 25.02.2019 से 10.05.2019 तक भारत विश्व में अपना सैन्य डंका बजाने में सफल और कामयाब देश होगा। इस समयावधि में भारत कश्मीर समस्या को हल करने में सफल रहेगा। आने वाले 5 वर्षों में भारत विश्व गुरू बनकर विश्व पटल पर उभरेगा। वर्तमान में 10.08.2018 से 10.12.2019 तक भारत को चन्द्रमा की महादशा में बृहस्पति की अंतर्दशा चल रही है जो भारत देश के लिए घातक सिद्ध हो सकती है क्योंकि बृहस्पति भारत वर्ष की कुण्डली में अष्टमेश है और गोचर में 11.10.2018 से 29.10.2019 तक बृहस्पति अष्टमेश होकर सप्तम भाव में बैठकर लग्न को देखता है जोकि भारत की शान्ति भंग कर सकता है। शास्त्री जी ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विषय में बताया कि भारत व भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दोनों का जन्म लग्नेश शुक्र ग्रह है। शुक्र 25.02.2019 से 10.05.2019 तक प्रबल रहेगा। ज्योंतिषगणना के अनुसार श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17.09.1950 समय 10:45 प्रातः महेशाणा, गुजरात में तुला लग्न में हुआ।

लग्नेष शुक्र सुखेष व पंचमेष शनि के साथ लाभ भाव में अपने शत्रु सूर्य की सिंह राषि में 15 अंश का पूर्ण बलवान है। शुक्र – शनि का सम्बन्ध और राज्येष चन्द्रमा का द्वितीय भाव में होना श्री नरेन्द्र मोदी को परम राज योग दिलाता है। 10.02.2013 को प्रगति मैदान में ज्योतिष सैमिनार में शास्त्री जी ने भविष्यवाणी की थी कि शुक्र , शनि व चन्द्रमा का सम्बन्ध श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेगा और 26.05.2014 को श्री नरेन्द्र मोदी तुला लग्न में भारत के प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे जोकि 100 प्रतिशत् सत्य प्रमाणित हुआ। आगामी भविष्यवाणी शास्त्री जी की 26.05.2017 के पायनीयर न्यूज़ पेपर में प्रकाशित हो चुकी है ‘‘शुक्र बनायेगा मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री’’। 26.05.2019 को तुला लग्न में लेंगे दूसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ । शास्त्री जी ने श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म ग्रहों का विशेष अध्ययन करके बताया कि वर्तमान में तुला लग्न का प्रबल शत्रु बृहस्पति आपकी जन्म कुण्डली में द्वितीय भाव व जन्म राशि वृश्चिक पर 11.10.2018 से 29.10.2019 तक रहेगा।

बृहस्पति के प्रबल होने से आपको अपनी पार्टी व सहयोगी दलों से परेशानी बढ़ेगी विपक्षी पार्टियां आपका कुछ भी नही बिगाड़ पायेंगी। परन्तु द्वितीय भाव कुटुम्ब का माना जाता है। जिसमें बृहस्पति देव विराजमान है। बृहस्पति के कुटुम्ब भाव पर होने से आपको अपनी ही पार्टी के नेताओं से सावधान रहना होगा। ये विभीषण आपकी छवि को खराब करने का प्रयास करेंगे। बृहस्पति के प्रबल होने से आपको वर्ष 2014 जैसी सफलता तो नहीं मिल पायेगी परन्तु शुक्र के 16.04.2019 से 10.05.2019 तक उच्च राषि पर होने से आपकी भारतीय जनता पार्टी की 250 के लगभग लोकसभा सीटें मिल पायेंगी व एन.डी.ए. के घटकदलों का समर्थन लेकर आप पूर्ण बहुमत प्राप्त कर भारत के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने में सफल व कामयाब होंगे। शास्त्री जी ने बताया कि बृहस्पति के प्रबल होने से आपने अथाक परिश्रम के बाद भी दिसम्बर 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेष व छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाये।

इसी की भविष्यवाणी 04.02.2018 पेज नं○ 7 इश्यू नं○ 39 दाॅ इम्प्रेसिव टाइम्स न्यूज़ पेपर जो कि दिल्ली से प्रकाशित होता है मैं प्रकाशित की गई दिसंबर 2018 में भारतीय जनता पार्टी की जन्म कुंडली पर शनिदेव की काली छाया दिसंबर 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना बहुत मुश्किल और कठिन हैं जो 100 प्रतिशत सत्य प्रमाणित हुई !
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें !
विश्वविख्यात ज्योंतिषाचार्य
पंडित एच आर शास्त्री जी ( गोल्ड मेड़लिस्ट )
सम्पर्क – 9711292269, 9312386630

पंड़ित एच आर शास्त्री जी द्वारा घर बैठे सभी समस्याओं का समाधान सम्पर्क करे -9312386630